विश्व के सबसे शक्तिशाली देश की बात की जाए तो अमेरिका का नाम सबसे पहले आता है। अमेरिका को हम लोग USA (United State of America) के नाम से भी जानते हैं। अमेरिका एक विकसित और शक्तिशाली देश है । अमेरिका में 50 स्टेट है। अमेरिका की राजधानी Washington, D.C है।
अमेरिका की जनसँख्या कितनी है? 2021
जनसँख्या की बात की जाए तो चीन और भारत के बाद अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका में 1990 के दशक में जनसँख्या वृद्धि दर 13.2 प्रतिशत थी। 2000 के बाद से अब तक 9.7% गति से जनसँख्या वृद्धि हुई है जो अब बढ़कर 33.25 करोड़ हो गई है। अमेरिका में वर्ष 2010 में जनसँख्या ब्यूरो के जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1940 के बाद इस बार सबसे कम वृद्धि हुई है , उस समय भारी आर्थिक मंदी के कारण जनसँख्या में बहुत कम वृद्धि हुई थी। अमेरिका में जनसँख्या के आंकड़े काफी संवेदनशील माने जाते हैं क्योंकि इसी के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाता है की प्रतिनिधि सभा की कितनी सीटें होंगी। जनसँख्या के आधार पर ही अमेरिका के राज्यों को मिलने वाली संघीय सहायता निर्धारित की जाती है। इन आंकड़ों के मुताबिक रिपब्लिकन पार्टी के प्रभाव वाले राज्यों में जनसँख्या वृद्धि हुई है, जिससे वे प्रतिनिधि सभा में और अधिक सीटें जीत सकती हैं। वाल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक शक्ति संतुलन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रभाव वाले इलाके से रिपब्लिकन पार्टी के प्रभाव वाले इलाके में बढ़ रहा है।
हमे उम्मीद हैं की अब आपको अमेरिका की जनसँख्या और यहाँ की राजनीती में इसकी भूमिका का ज्ञान हो गया होगा । इसी तरह की ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहिये।