आज के समय में हम सभी चेक के बारे में सुनते रहते हैं। काम पड़ने पर हम कभी-कभी चेक का इस्तेमाल भी करते हैं। किसी व्यापर के पेमेंट में चेक का बहुत अधिक उपयोग किया जाता है। चेक के बारे में तो हम सभी को पता है, लेकिन इसके साथ ही एक शब्द Cancelled Cheque भी है, जिसे सुनकर हम थोड़ी दुविधा में पद जाते हैं, की आखिर ये Cancelled Cheque क्या होता हैं।
वर्तमान में बैंकिंग से सम्बंधित लगभग सभी ऑनलाइन वेबसाइट्स द्वारा रजिस्टर करने के लिए आपसे Cancelled Cheque की Scan फोटो upload करने को कहा जाता है। यदि आपको Cancelled Cheque क्या होता है और इसे कैसे बनाया जाता है, तो आज हम आपको इस Article के माध्यम से सारी जानकारी देंगे।
Cheque क्या है?
Cancel Cheque के बारे में जानने से पहले हमे ये पता होना चाहिए की चेक क्या है ? साधारण शब्दों में यह एक ऐसा कागज है जिसकी मूल्य नोट (रूपये) के समान होता है, लेकिन चेक का मूल्य नोट (रूपये) से कहीं ज्यादा हो सकता है। चेक के माध्यम से किसी भी बैंक का ग्राहक किसी अन्य व्यक्ति को अपने अकाउंट से बिना कैश दिए भुगतान कर सकता है। सारांश में कहें तो चेक बिना कैश का भुगतान होता है।
Cancel Cheque क्या है?
अब हम जानेंगे कि Cancel Cheque क्या है, तो आपको बता दें कि Cancel Cheque को बैंक द्वारा अलग से जारी नहीं किया जाता, बल्कि यह ये तो एक साधारण चेक ही होता है, जिसे पेन से क्रॉस करके Cancel लिख दिया जाता है और यह चेक Cancel Cheque बन जाता है।
Cancelled Cheque की आवश्यकता क्यों होती है?
आपके मन में भी ये विचार जरूर आया होगा की जब हम Cheque को पेन से क्रॉस करके कैंसिल ही कर देते हैं फिर उसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, तो हम आपको बता दें कि Cheque को इसलिए कैंसल किया जाता है ताकि कोई भी उसका गलत इस्तेमाल ना कर सके।आपको बता दें कि Cancelled Cheque की जरूरत आपको निम्नलिखित स्थानों पर पड़ सकती है:-KYC अपडेट करते समय।स्टॉक्स में निवेश हेतु डीमेट अकाउंट खोलने के लिए अन्य डॉक्यूमेंट के साथ।ऐसी जगह जहाँ से आप पेमेंट प्राप्त करना चाहेंगे तो वहां पर भी Cancel Cheque माँगा जा सकता है।जब भी आप कोई बिमा पालिसी लेते है।लोन के EMI भुगतान करने के लिए भी आपको Cancel Cheque की जरूरत पडती है ।
Cancel Cheque कैसे बनाये ?
कैंसिल चेक बनाना बहुत ही सरल और आसान है। कोई भी ब्यक्ति आसानी से Cancel Cheque बना सकता है । Cancel Cheque बनाने के लिए आप सबसे पहले अपनी Cheque Book में से एक Cheque निकालिये फिर एक पेन लेकर चेक पर 2 तिरछी लाइन जो एक क्रॉस (X) की तरह हो, खींचें। इस बात का ध्यान रखें ये लाइन ऐसे पेन से खींची जानी चाहिए जिसे बाद में रबर आदि से ना मिटाया जा सके।तिरछी क्रॉस (X) लाइन खींचने के बाद आपको दोनों लाइनों के बीच में CANCELLED लिखना होगा । बस आपका Cancel Cheque तैयार है ।
हम आशा करते हैं की अब आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा की Cancel Cheque कैसे बनायें? यदि आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आपका दिन शुभ रहे।